मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नमन धीर ने बचा ली भारत की सबसे बड़ी ODI हार, केवल तीन बल्लेबाज ही बना सके 10 से अधिक रन

भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन छक्के केवल नमन धीर ही लगा पाए। उन्होंने दो छक्के ठोके, बस इसी वजह से टीम इंडिया वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार बचाने में कामयाब हो गई।

---Advertisement---

भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज के पहले दो मैच तो जीत गई थी। लेकिन चौथे मैच में इतनी शर्मनाक हार मिली, जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की होगी। हाल ये था कि एक वक्त लग रहा था कि टीम इंडिया वनडे इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करने वाली है, लेकिन इससे बाल बाल बच गई। नमन धीर ने दो छक्के लगातार इसे बचा लिया नहीं तो ये मैच इतिहास के पन्नों दर्ज होने के बेहद करीब था।

टीम इंडिया को वनडे इंटरनेशनल में साल 2000 में मिली थी सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया को वनडे इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी हार साल 2000 में मिली थी। तब शारजाह में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ था। टीम इंडिया उस मैच को 245 रनों से हार गई थी। इस मैच यानी भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे वनडे की बात करे तो भारत के तीन विकेट तो पहले ही ओवर में तब गिर गए थे, तब टीम का स्कोर शून्य रन था। टीम के 8 विकेट 69 रन पर जा चुके थे। भारत के दो ही विकेट बचे थे और सबसे बड़ी हार बचाने के लिए काफी रन चाहिए थे। तभी नमन धीर ने अपना बल्ला बदला और उसके बाद दो छक्के ठोक दिए। 24वां ओवर मैथ्यू फिशर लेकर आए, उसकी दूसरी और तीसरी बॉल पर नमन धीर ने दो छक्के लगाने का काम किया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी बॉल पर वे आउट हो गए। हालांकि तब तक टीम सबसे बड़ी हार से बची तो नहीं थी, लेकिन उससे बचने के काफी करीब थी। टीम ने किसी तरह 89 रन बना लिए और सबसे बड़ी हार बचा ली।

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में सबसे बड़ी हार

इसके बाद भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अपनी बड़ी हार का सामना कर चुकी है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी हार 200 रन की थी, जो साल 2010 में आई थी। लेकिन इस बार की हार 244 रन की रही। भले ही 26 साल पुराना कीर्तिमान टूटने से बच गया हो, लेकिन 16 साल पुराना रिकॉर्ड तो ध्वस्त हो ही गया है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता, खासतौर पर तब, जब अगला आईसीसी वनडे विश्व कप साल भर से भी कम की दूरी पर है।

 

केवल ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही पार कर पाए दस का आंकड़ा

भारतीय टीम की बल्लेबाजी का हाल क्या था, ये इस बात से जाना जा सकता है कि केवल तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा यानी दस रन से ज्यादा रन बना सके। ईशान किशन ने 27 रन बनाए और अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21.21 रनों की पारी खेली। नमन धीर ने 24 बॉल पर 21 रन बनाए, इसमें दो छक्के शामिल रहे। शायद यही वो दो छक्के थे, जो सबसे बड़ी हार टल गए, नहीं तो एक और बदनुमा दाग श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लग चुका होता। सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment