भारतीय शेयर बाजार ने अचानक सबको हैरान किया है. लगातार 5 दिनों से तेजी का आलम है, 5 दिन में सेंसेक्स करीब 4000 अंक चढ़ चुका है, जिसमें 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. जबकि इस बीच अमेरिकी बाजार डरा रहा है, रोज गिर रहा है, पांच दिन में नैस्डैक करीब 5 फीसदी टूट चुका है, एक महीने में नैस्डैक 10 फीसदी तक गिर चुका है. तकनीकी तौर इसे ‘बेयरिश जोन’ माना जाता है.
सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि भारतीय बाजार रिकवरी का संकेत दे रहा? क्योंकि जब-जब अमेरिकी बाजार में दबाव बढ़ा है, उसका सबसे ज्यादा असर भारतीय बाजार पर हुआ है. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से भारतीय बाजार 15 फीसदी से ज्यादा तक फिसल गया था. लेकिन अब अचानक सबकुछ नजरअंदाज कर भारतीय बाजार संभलने की कोशिश कर रहा है, आइए असली वजह को जानते हैं.दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन रैली जैसी कोई बात नहीं है. इस बीच कॉरपोरेट अर्निंग्स ने भी घरेलू बाजार को थोड़ी मजबूती दी है. लेकिन जानकारों की मानें तो सबसे बड़ा पॉजीटिव सिग्नल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान से आया है, जिसमें उन्होंने लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स में कटौती पर विचार करने की बात कही है. इस संभावित राहत से निवेशकों का भरोसा थोड़ा मजबूत हुआ है.
अमेरिका पस्त, लेकिन इन 5 खबरों से भारतीय बाजार मस्त… बस एक और ऐलान का इंतजार
US Market Fall: इस बीच अमेरिकी बाजार डरा रहा है, रोज गिर रहा है, पांच दिन में नैस्डैक करीब 5 फीसदी टूट चुका है, एक महीने में नैस्डैक 10 फीसदी तक गिर च...
HIGHLIGHTS
US Market Fall: इस बीच अमेरिकी बाजार डरा रहा है, रोज गिर रहा है, पांच दिन में नैस्डैक करीब 5 फीसदी टूट चुका है, एक महीने में नैस्डैक 10 फीसदी तक गिर च.







Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.